प्रदेशसंपादकीय

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: DigiLocker पर सीधे देखें परीक्षा परिणाम, एक क्लिक में जानिये प्रोसेस

उत्तराखंड के लाखों छात्रों के लिए सबसे बड़ा इंतजार अब खत्म होने वाला है. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा. खास बात ये है कि इस बार छात्र अपना रिजल्ट सीधे DigiLocker पर भी देख सकेंगे.

करीब दो महीने तक चली परीक्षा प्रक्रिया के बाद अब नतीजे सामने आने वाले हैं. इस साल बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सख्त निगरानी के बीच परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं. इससे पहले 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी आयोजित की गई थीं. यानी छात्रों ने लंबे समय तक तैयारी, प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षाओं में मेहनत की, जिसका परिणाम अब सामने आएगा.

रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने अंक चेक कर सकेंगे. ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल की स्थिति जैसी सभी जरूरी जानकारी दर्ज होगी. इस बार सबसे बड़ी सुविधा DigiLocker के जरिए मिलने जा रही है. DigiLocker पर छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे. इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि मार्कशीट सुरक्षित भी रहेगी और कहीं भी आसानी से इस्तेमाल की जा सकेगी.

DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या results.digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें. इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, अगर अकाउंट नहीं है तो पहले साइन अप करें. लॉगिन करने के बाद Education सेक्शन में जाएं और UBSE Result या Marksheet लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें. इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. जिसे आप डाउनलोड करके अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं.

पिछले साल यानी 2025 के रिजल्ट की बात करें तो कक्षा 10 का पास प्रतिशत 90.77 फीसदी रहा था. जिसमें जतिन जोशी और कमल चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया था. वहीं कक्षा 12 में 88.20 फीसदी छात्र पास हुए थे. अनुष्का राणा ने पहला स्थान हासिल किया था. अब सभी की नजरें 25 अप्रैल पर टिकी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button