प्रदेश

नया आढ़त बाजार हुआ तैयार, MLA चमोली-VC MDDA तिवारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्मित आढ़त बाजार का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार को धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ बाजार से जुड़ी व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया सितंबर माह तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बाजार में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग शुल्क निर्धारित करने और एनएचएआई के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने पर भी जोर दिया गया।

एमडीडीए के अधिकारियों ने बताया कि आढ़त बाजार का व्यवस्थित विकास प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में शामिल है। बाजार में पार्किंग, यातायात और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्य किए जाएंगे।

अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के मानकों और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नए आढ़त बाजार के व्यवस्थित संचालन से व्यापारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button